मुंबई,(टाईमन्युजलाईन नेटवर्क)
विधानसभा सभा चुनाव में 96 हजार 661 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 79 हजार 895 बॅलेट युनीट (बीयू) और 1 लाख 26 हजार 505 कंट्रोल यूनिट (सीयु) उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही एक लाख 35 हजार 255 व्हीव्हीपॅट उपकरण प्रदान किये गये हैं। इसमें से कुछ मशीनों को रिजर्व करके भी रखा जाएगा।
विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक व्यवस्था शुरू हो गई है। मतदान के लिए बैलेट यूनिट (बीयू) और कंट्रोल यूनिट (सीयू) महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इनकी जोड़ी के लिए पहली बार इस साल राज्य के विधानसभा चुनाव में व्हीव्हीपॅटी का प्रयोग किया जाएगा। इसी साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार व्हीव्हीपॅटी का प्रयोग किया गया था।
इन सभी उपकरणों का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष पहले स्तर का निरीक्षण को पूरा कर लिया गया हैं। ईवीएम और वीवीपीएटी उपकरण पर्याप्त रूप से उपलब्ध हैं और इनमें रिजर्व रखें गए उपकरण भी शामिल हैं।
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.